English Website

दिशा-निर्देश

 


                 

      सांसद स्‍थानीय क्षेत्र विकास प्रभाग को सांसद स्‍थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) के कार्यान्‍वयन का दायित्‍व सौंपा गया है । योजना के तहत, प्रत्‍येक सांसद को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 5 करोड़ रु. तक की लागत के कार्यों के बारे में जिला कलेक्‍टर को सुझाव देने का विकल्‍प दिया गया है । राज्‍य सभा सांसद उस राज्‍य में किसी एक अथवा अधिक जिलों में कार्यों की सिफारिश कर सकता है, जहां से वह निर्वाचित हुआ है । लोक सभा तथा राज्‍य सभा के नामित सदस्‍य योजना के तहत देश के किसी भी राज्‍य के एक या अधिक जिलों का चुनाव अपनी पसंद के कार्यों के लिए कर सकते हैं । योजना की अवधारणा, कार्यान्‍वयन और प्रबोधन के संबंध में विभाग ने दिशानिर्देश जारी किए हैं । योजना की सफलता सुनिश्‍चित करने के लिए विभाग ने सभी आवश्‍यक कदम उठाए हैं । योजना के तहत कार्यों की प्रगति का प्रबोधन नियमित तौर पर किया जाता है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 अस्‍वीकरण                                                                                                          साइटमैप